प्रथम दिन 700 उम्मीदवारों का हुआ शारीरिक मापन परीक्षण
Haryana Police Constable recruitment: पंचकूला(सच कहूँ/मैनपाल)। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस के 5500 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 700 उम्मीदवारों को शारीरिक मापन परीक्षण के लिए बुलाया गया। फिजिकल का समय सुबह साढे 6 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान विशेष मशीनों द्वारा उम्मीदवारों का कद व छाती को मापा जा रहा है। इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट भी यहां किया जा रहा है। गर्मी के मौसम के चलते यह टेस्ट सुबह और शाम के सत्रों में ही आयोजित किए जा रहे हैं Haryana Police recruitment
पीएमटी के लिए बुलाए गए 15 गुणा उम्मीदवार
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 5500 पदों की भर्ती की जानी है। ऐसे में 5500 के 15 गुना उम्मीदवारों को चयन के लिए बुलाया गया है। यहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए स्टेडियम के बाहर एक टेंट लगाया गया है, जहां कैंडिडेट और उनके परिजन बैठ सकते हैं। स्टेडियम में बायोमेट्रिक से लेकर रजिस्ट्रेशन तक के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। स्टेडियम में पहुंचने वाले उम्मीदवारों के लिए पहले बायोमीट्रिक का काउंटर बनाया गया है, जहां एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड दिखाने के बाद बायोमेट्रिक होगी। इसके बाद फोटो खिंचवानी होगी व रजिस्ट्रेशन होगा। यहां एक स्लिप दी जाएगी, जिसे दिखाकर वे मशीन पर माप करवाएंगे। माप के लिए बकायदा 21 मशीनें लगाई गई हैं ताकि समय ज्यादा न लगे। Haryana Police recruitment















