हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home कारोबार Car Accident ...

    Car Accident Tips: रोड एक्सीडेंट के बाद क्या करें? जानिए जरूरी कदम जो आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकते हैं

    Car Accident Tips:
    Car Accident Tips: रोड एक्सीडेंट के बाद क्या करें? जानिए जरूरी कदम जो आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकते हैं

    राजेन्द्र कुमार। Car Accident Tips:आज के समय में सड़क हादसे आम होते जा रहे हैं। बढ़ती जनसंख्या और वाहनों की संख्या के कारण दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में जहां सड़क पर चलते वक्त सतर्क रहना बेहद जरूरी है, वहीं एक्सीडेंट होने के बाद सही कदम उठाना भी उतना ही अहम हो जाता है। अक्सर हादसे के बाद लोग घबरा जाते हैं और जल्दबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी समझदारी से काम लें, तो न सिर्फ खुद को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि कानूनी और आर्थिक नुकसान से भी बच सकते हैं।

    सबसे पहले अपनी स्थिति जांचें | Car Accident Tips

    एक्सीडेंट के तुरंत बाद सबसे जरूरी है कि आप खुद को चेक करें। देखें कि कहीं आपको गंभीर चोट तो नहीं आई। अगर चोट ज्यादा है, तो तुरंत मदद लें और किसी भी हालत में खुद से ज्यादा मूव करने की कोशिश न करें।

    मौके से भागने की गलती न करें

    कई लोग घबराकर दुर्घटना स्थल से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। भले ही गलती आपकी न हो, फिर भी मौके पर रुककर स्थिति को समझना और सहयोग करना जरूरी है।

    तुरंत पुलिस को सूचना दें

    हादसे के बाद बिना देर किए 100 या 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। अगर जरूरत हो तो एम्बुलेंस या अन्य सहायता भी मांगें। यह कदम कानूनी रूप से भी जरूरी होता है।

    गाड़ी की पार्किंग लाइट ऑन करें

    एक्सीडेंट के बाद अपनी गाड़ी की पार्किंग या हेज़र्ड लाइट्स तुरंत ऑन कर दें। इससे पीछे से आने वाले वाहनों को संकेत मिल जाएगा और दूसरी दुर्घटना होने का खतरा कम हो जाएगा।

    दूसरी गाड़ी की जानकारी जरूर लें

    जिस वाहन से टक्कर हुई है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर नोट करें। साथ ही ड्राइवर और उसमें मौजूद लोगों की बेसिक जानकारी भी लें। यह जानकारी आगे चलकर पुलिस या इंश्योरेंस क्लेम में काम आती है।

    फोटो और वीडियो बनाएं

    आज के समय में मोबाइल सबसे बड़ा सबूत बन सकता है। इसलिए मौके की फोटो और वीडियो जरूर लें। इसमें गाड़ियों की स्थिति, नुकसान और आसपास का माहौल कैद करें, ताकि जरूरत पड़ने पर यह साक्ष्य के रूप में काम आ सके।

    इंश्योरेंस कंपनी को तुरंत जानकारी दें

    एक्सीडेंट के बाद अपनी इंश्योरेंस कंपनी को सूचना देना न भूलें। समय पर जानकारी देने से क्लेम प्रक्रिया आसान हो जाती है और आपको आर्थिक नुकसान से राहत मिलती है। सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है, लेकिन सही समय पर सही कदम उठाना ही समझदारी है। घबराने की बजाय शांत रहकर ऊपर बताए गए कदमों का पालन करें। इससे न सिर्फ आपकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि आप किसी भी कानूनी या आर्थिक परेशानी से भी बच पाएंगे।