हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश महिला ने पहले...

    महिला ने पहले सल्फास निगला बाद में छत से छलांग लगा दी, फाइनेंसर पर मुकदमा दर्ज

    फाइनेंसर की शिकायत पर पुलिस ने किया हमला करने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज

    ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। मंडी कालांवाली में सोमवार सायं एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों अपने घर में पहले जहरीला पदार्थ निगला और फिर छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 38 वर्षीय गगनदीप कौर निवासी मंडी कालांवाली के रूप में है। मृतका 2 बच्चों की मां थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर कालांवाली के एक फाइनेंसर के खिलाफ आत्महत्या हेतु विवश करने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक मृतका गगनदीप कौर ने फाइनेंस का कार्य करने वाले नरेश कुमार निवासी कालांवाली से 1 लाख 75 हजार रुपये का लोन लिया हुआ था। बताया जा रहा है कि लोन के पैसे न भरे जाने के चलते मृतका गगनदीप कौर के पति गुरतेज व फाइनेंसर नरेश के बीच कहासुनी हो गई थी। Sirsa News
    फाइनेंसर नरेश गुरतेज सिंह को लोन के पैसे भरने के लिए बार-बार फोन कर रहा था। सोमवार दोपहर को फाइनेंसर नरेश कुमार पर गांव कालांवाली में स्थित उसकी दुकान में घुसकर नकाबपोश 3 अज्ञात युवकों ने हमला बोल दिया था। जिसके चलते फाइनेंसर ने इसकी शिकायत कालांवाली थाना में दर्ज करवाते हुए गुरतेज सिंह पर इस हमले में शामिल होने का संदेह जताते हुए आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने गुरतेज सिंह को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया, लेकिन वह थाने में नहीं पहुंचा। जिसके चलते पुलिस उसके घर पहुंची और उसे पूछताछ के लिए थाने में ले आई। गुरतेज सिंह को जब थाने में लाया गया तो उसके पीछे से मानसिक रूप से परेशान होकर उसकी पत्नी गगनदीप कौर ने अपने घर में सल्फास निगलकर और छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

    फाइनेंसर पर परेशान करने व जाति सूचक गालियां देने का आरोप

    इस मामले में मृतका के पति गुरतेज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पत्नी ने नरेश कुमार से लोन लिया था। जिसकी वह नियमित रूप से किश्तें भी भर रही थी। आरोप है कि फाइनेंसर नरेश कुमार वसूली के लिए अक्सर उसकी पत्नी के ब्यूटी पार्लर पर आता और वसूली के लिए जाति सूचक गालियां निकालता और परेशान करता। 20 अप्रैल को भी नरेश कुमार पार्लर पर आया और किश्तों को लेकर झगड़ा किया और गालियां दीं। इसके अलावा उसने उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत भी दी। जिसके चलते मानसिक रूप से परेशान होकर उसकी पत्नी ने पहले कीटनाशक दवा निगली और फिर छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में वे उसकी पत्नी को सीएचसी कालांवाली ले गए जहां से उसे रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई।

    दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत | Sirsa News

    एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फाइनेंसर नरेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या हेतु विवश करने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं कालांवाली पुलिस ने फाइनेंसर नरेश कुमार के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ उस पर हमला कर घायल करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नरेश कुमार ने बताया कि वह 20 अप्रैल की दोपहर करीब 11 बजे जब वह गांव कालांवाली में स्थित अपनी शैटरिंग व फाइनेंस की दुकान में मौजूद था तो मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोश युवक आए और उसकी दुकान में घुसकर उस पर तलवार, कुल्हाड़ी व अन्य हथियार से हमला बोल दिया। इस मामले में जांच कर रही है। Sirsa News