हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home अन्य खबरें बसताड़ा टोल प...

    बसताड़ा टोल पर लोगों ने की तोड़फोड़

    Demolition, Bastala, Toll

    आसपास के गांवों का टोल फ्री करवाने को लेकर हो रहा है विवाद

    घरौंडा (करनाल)।

    बसताड़ा टोल प्लाजा पर वाहनों की छूट को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद के बीच सोमवार को एक ट्रक चालक और सिक्युरिटी गार्ड के बीच झड़प हो गई। झडप इतनी बढ गई की दोनो में हाथापाई की नोबत आ गई। इसी दौरान गुस्साए लोगोें ने भी टोल पर तोडपफोड की। आरोप है कि सिक्युरिटी गार्ड ने ट्रक चालक को पीट दिया, जिसके बाद ट्रक यूनियन के लोग व कुछ ग्रामीण टोल पर पहुंच गए। उन्होंने टोल पर तोड़फोड़ की और टोल वसूल रहे कर्मचारियों को खदेड़ दिया। लोगों ने बूम बैरियर उठाकर टोल फ्री कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने हालात को काबू किया।

    लोगों ने नहीं दिया टोल

    वाहनों की छूट के मामले को लेकर सांसद अश्विनी चोपड़ा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को टोल पर पहुंच थे। वहां पर टोल अधिकारियों को कहा कि मैं इस मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करुंगा, तब तक लोकल लोगों को छूट जारी रहनी चाहिए।
    वहीं, सांसद के टोल से चले जाने के बाद कर्मचारियों ने लोकल लोगों को रोकना शुरू कर दिया। लेकिन लोगों ने टोल नहीं दिया। सामाजिक संस्था के लोगों ने टोल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।