हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश मुजफ्फरनगर: ब...

    मुजफ्फरनगर: बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या

    Murder

    अवैध संबंध के शक में कर दिया हमला

    मुजफ्फरनगर (वार्ता):

    उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शुक्रवार शाम मीरापुर इलाके के सिकन्दरपुर गांव में नौमान और उसके 60 वर्षीय पिता सुलेमान के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर नौमान ने धारदार हथियार से सुलेमान पर हमला कर दिया ,जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

    नौमान को शक था कि उसकी पत्नी के साथ पिता के अवैध संबंध हैं। इस बीच मीरपुर थाना प्रभारी मनौज चौधरी ने बताया कि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।