हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वेंकैया हिन्द...

    वेंकैया हिन्दू सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका रवाना

    Venkaiah

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Venkaiah) द्वितीय विश्व हिन्दू सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह अमेरिका के शिकागो रवाना हो गए।

    उप राष्ट्रपति कार्यालय ने यहां बताया कि वर्ष 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित द्वितीय विश्व हिन्दू सम्मेलन के समापन समारोह को श्री नायडू संबोधित करेंगे।

    उपराष्ट्रपति ग्रेटर शिकागो के प्लेनफील्ड स्थित सामुदायिक क्रिश्चियन चर्च परिसर में अमेरिका के 14 तेलुगू संगठनों के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान वह भारतवंशी समुदाय अनेक विश्व नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।