हमसे जुड़े

Follow us

35.1 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश एमएसजी खेल गा...

    एमएसजी खेल गांव में स्केटिंग स्पीड ट्रायल 1 नवम्बर को

    Skating speed trial at MSG Sports Village on November 1

    खिलाड़ियों को मिलेगा हरियाणा टीम में खेलने का मौका

    सरसा(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए 1 नवम्बर को एमएसजी भारतीय खेल गांव,नजदीक शाह सतनाम जी धाम में स्केटिंग ट्रायल होंगे। यह सभी स्पीड ट्रायल होंगे। यह जानकारी देते हुए एमएसजी भारतीय खेल गांव की स्केटिंग कोच पूजा इन्सां ने बताया कि ट्रायल सुबह 9 बजे शुरु हो जाएंगे,जिसमें 6 साल से छोटे खिलाड़ी, 6 से 8 वर्ष, 8 से 12 वर्ष, 12 से 16 व 16 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि स्केटिंग में स्पीड के ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी अपना स्पीड ट्रायल देना चाहते है वह अपने साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र व अपनी फोटो लेकर आएं। ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी 087083-07811 व 094673-77707 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में भी संपर्क कर सकते हंै।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

    फोटो: 77