हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    लता, सोलोमन द्वीप में भूकंप के झटके

    Terremoto

    न्यूयॉर्क (एजेंसी)

    लता सोलोमन द्वीप पर रविवार को 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (यूएसजीएस) ने इसकी जानकारी दी। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप के झटके रविवार की रात नौ बजकर आठ मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई पर था और 11.9545 डिग्री दक्षिण अक्षांश तथा 165.4592 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

    पनामा में भूकंप के झटके, पांच घायल

    मेक्सिको सिटी (एजेंसी)

    पनामा में रविवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण यहां पांच लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। घायलों में सात एवं आठ वर्षीय दो बच्चे, 17 वर्षीय लड़की और 98 वर्षीय एक वृद्ध महिला शामिल हैं। भूकंप से किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

    हालांकि इसके कारण दो इमारतों को नुकसान पहुंचा है जबकि दो अन्य इमारतें आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हुई है। पनामा के भौगोलिक विज्ञान विश्वविद्यालय के मुताबकि भूकंप की तीव्रता 6.3 थी और इसका केंद्र प्यर्टो आर्मुलेस शहर से 22 किलोमीटर की दूरी पर था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र 37.3 किलीमीटर की गहराई पर था।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।