हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    रिश्वत के आरोप में द. कोरिया के पूर्व उप कानून मंत्री उई गिरफ्तार

    Jaipur Bribery Scandal
    Jaipur Bribery Scandal in JDA: जेडीए में घूसकांड का खुलासा, सात कर्मचारी पकड़े, सभी सस्पेंड!

    सोल (एजेंसी)

    वर्ष 2006 से 2008 के बीच 13 करोड़ वोन (109,000 डॉलर) रिश्वत लेने के आरोप में दक्षिण कोरिया के पूर्व उप कानून मंत्री किम हाक उई को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। द. कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार द. कोरिया की केंद्रीय जिला अदालत ने मजबूत सबूत तथा अभियोजन पक्ष को बचाने की संभावित कोशिशों का हवाला देकर उई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एजेंसी ने बताया कि वर्ष 2013-2014 के दौरान उई के खिलाफ बलात्कार और रिश्वत सहित विभिन्न आरोपों की जांच की गई थी, लेकिन सबूतों की कमी के कारण बाद में उन्हें बरी कर दिया गया था। उई (63) वर्ष 2013 में द. कोरिया के उप कानून मंत्री थे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।