हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश जीप का टायर ब...

    जीप का टायर बदल रहे चालक की बाइक की टक्कर से मौत

    Road Accident

    श्योपुर (एजेंसी)

    मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के करहाल थाना क्षेत्र के शिवपुरी राज्यमार्ग के जंगल में जीप का पंचर टायर बदल रहे चालक को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया की सोमवार को ग्वालियर से जीप लेकर आ रहे मधुसूदन शर्मा (31) जब जीप का पंचर टायर सड़क पर बैठ कर बदल रहा था, तभी नशे की हालत में तेज रफ्तार मोटर सायकल सवार सोनू बाल्मीक ने टक्कर मार दी, जिससे मधुसूदन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दुर्घटना में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।