हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कन्नौज में ट्...

    कन्नौज में ट्रक पलटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु

    कन्नौज (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के गुरुसहायगंज क्षेत्र में टायर फटने से लहसुन लदा ट्रक सड़क किनारे सोनेलाल की झोपड़ी पर पलट गया, जिससे वहां सो रहे परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई और तीन घायल हो गये। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात करीब पौने दो बजे मैनपुरी की ओर से लहसुन लदा ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। जीटी रोड़ पर सराय प्रयाग में ट्रक का टायर फट गया,जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सोनेलाल की झोपडी पर पलट गया।

    हादसे में 40 वर्षीय सोनेलाल के अलावा उसकी पत्नी 38 वर्षीय गुड़िया ,दस साल के उसके भतीजे साहिल और आठ वर्ष के ठगुआ की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये । घायलों को तरर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को उठाया और दो उसके नीचे दबे दो शवों को निकाला जा सका। हादसे के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि गरीब सोनेलाल ने टीन आदि से झोपड़ी बना रखी थी परिवार के साथ रहता था।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।