रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाकर रविवार को सात भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी नौका भी जब्त कर ली। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामेश्वरम से शनिवार सुबह सात मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे। वे जब अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी उनकी नाव में कुछ खराबी आ गयी और मौसम भी खराब हो गया जिसके कारण उनकी नाव रास्ता भटक गयी। इसी दौरान वहां गश्त लगा रही श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें उनकी सीमा में घुसने के आरोप में हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए मछुआरों और उनकी नाव को पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए मन्नार ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए मछुआरों की पहचान जोसफ पॉलराज (37), निटो (40), नागराज (45), इन्नासी (22), सुब्रमणि (35), मुनियासामी (48) और सत्यशीलन (25) के रूप में की गयी है। इस माह श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने की यह तीसरी घटना है।
ताजा खबर
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में तेजी! इजरायल-ईरान युद्ध का असर
MCX Gold Silver Price Tod...
Sanju Samson: ‘मिस्टर इंडिया’ भी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के मुरीद हुए, बताया ‘करिश्माई’ पारी
ईडन गार्डन्स में संजू सैम...
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Delhi School Bomb Threat:...
Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर के डोडा व जापान के वोल्केनो आइलैंड्स पर हिली धरती लोगों में खौफ
Volcano Islands Earthquak...
देसुजोधा-चोरमार ब्लॉक की सच्ची प्रेमी समिति की बहनों ने किया ये सराहनीय कार्य
ओढ़ां। ब्लॉक चोरमार-देसुजो...
Hair Care: बढ़ती गर्मी से बेजान हो सकते है आपके बाल अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स, चमक रहेगी बरकरार
Hair Care: अनु सैनी। फरव...
11 जरूरतमंदों को राशन देकर अर्जुन दास इन्सां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रानियां (सच कहूँ/राजे...
ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने की खाई कसम, संघर्ष तेज
वाशिंगटन/नयी दिल्ली, (एजे...
Team India: टीम इंडिया का सेमीफाइनल का टिकट कटते ही भारतीय प्रशंसकों ने की पाक के मोहम्मद आमिर की बोलती बंद
T20 विश्व कप 2026 में भार...















