हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ हजारों लोगों ...

    हजारों लोगों को राहत, टल गई बड़ी तोड़फोड़

    NIT No. 2 : Relieve thousands of people
    • हाईकोर्ट में 8 अगस्त को होगी सुनवाई

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। एनआईटी नंबर 2 में शुक्रवार को होने वाली तोडफोड़ फिलहाल टाल दी गई है। चंडीगढ़ में आयोजित हुई उच्च स्तरीय अधिकारिक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट में 8 अगस्त को सुनवाई होनी है। संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनावों की निकटता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि नगर निगम द्वारा हाईकोर्ट के आदेश पर एनआईटी नंबर 2 के ‘सी’ व ‘डी’ ब्लाक में करीब एक हजार घरों पर बुलडोजर चलाया जाना था। जनकल्याण समिति द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उपरोक्त मकानों को हटाने के आदेश दिए थे।