हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नारनौंद: महिल...

    नारनौंद: महिला सेल का गठन, महिला उत्पीड़न पर कसेगी नकेल

    #Female harassment,#Police administration, #Haryana
    • महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर एसपी ने उठाया कदम

    सच कहूँ/सुनील कोहाड़ नारनौंद। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने नारनौंद में महिला सेल का गठन किया है। जोकि प्रताड़ित महिलाओं की शिकायतें अब हांसी महिला थाने की बजाय इसी सेल में सुनी जाएंगी। इस सैल का नारनौंद में होने से नारनौंद उपमंडल में महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत अमल में लाया जा सकेगा और उनका निपटारा हो सकेगा। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए पुलिस ने जिला स्तर पर महिला पुलिस थाने खोले थे।

    जिसके बाद महिलाओं को प्रताड़ित करने सहित उन पर अत्याचारों में काफी कमी आई है। लेकिन नारनौंद उपमंडल क्षेत्रफल के हिसाब से काफी बड़ा क्षेत्र है और इस क्षेत्र में दो पुलिस थाने सहित चार पुलिस चौकी होने के बाद भी महिलाओं पर आए दिन अत्याचार के मामले सामने आ रहे थे। इनको रोकने के लिए हांसी के पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र सिंह सांगवान ने नारनौंद में एक महिला सेल बनाने का निर्णय लिया और महिला सेल का गठन कर दिया। फिलहाल ये महिला सेल महिलाओं की शिकायतें सुनेगी।

    नारनौंद में महिला सेल के खुलने से नारनौंद उपमंडल की पीड़ित महिलाओं को अब अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए हांसी या हिसार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि वो अपने ही शहर में उनके ऊपर हुए अत्याचार की शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इस सेल हांसी के महिला पुलिस थाने में कार्यरत महिला कर्मचारियों पर भी काम का दबाव कम होगा। वहीं इस क्षेत्र की महिलाओं की शिकायतों पर बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से कार्यवाही शुरू हो पाएगी और उन पर अत्याचार करने वाले आरोपित युवक अब बच नहीं सकेंगे। एएसआई सुनीता को इस सेल का इंचार्ज लगाया गया है। जबकि उनके साथ हैडकांस्ट्रेबल सरीता और कांस्ट्रेबल नीलम को लगाया गया है।

    • एएसआई सुनीता को बनाया गया इंचार्ज

    इस संबंध में पीआरओ सुभाष चंद्र ने बताया कि नारनौंद में महिला सेल का गठन किया गया है। जिसकी इंचार्ज एएसआई सुनीता को बनाया गया है। फिलहाल इस सेल में तीन महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है और उपमंडल की ईमारत तैयार होने तक नारनौंद पुलिस थाने में ये महिलाओं की शिकायतें ली जा रही हैं। उसके बाद इसको उपमंडल कार्यालय की ईमारत में सिफ्ट कर दिया जाएगा।

    • 4 को उद्घाटन के बाद उपमंडल कार्यालय में होगा शिफ्ट

    इस महिला सेल को फिलहाल नारनौंद पुलिस थाने में शुरू किया गया है। 4 सितंबर को उपमंडल कार्यालय की ईमारत का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु करेंगे और उसके बाद ये सेल को उपमंडल कार्यालय की ईमारत में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।