हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ एशियन चैंपियन...

    एशियन चैंपियनशिप में निशाना साधेगी काजल सैनी

    Tournament

    दोहा में होने वाली प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में चयन (Tournament)

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। कतर की राजधानी दोहा में होने वाली 14वीं एशियन चैंपियनशिप (Tournament) के लिए रोहतक की बेटी राइफल शूटर काजल सैनी का चयन भारतीय टीम में किया गया है। काजल इस टूर्नामेंट में महिलाओं की 50 मीटर थ्री पोजीशन तथा प्रोन इवेंट में भाग लेगी। कोच मनोज कुमार ने बताया कि काजल सैनी का चयन हाल ही में ब्राजील में हुए शूटिंग वर्ल्डकप तथा दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग में आयोजित सिलेक्शन टायल में किए गए प्रदर्शन की बदौलत किया गया है।

    काजल के पिता विजय सैनी ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है। काजल इन दिनों दिल्ली में चल रहे इंडिया टीम के कैम्प में कड़ा अभ्यास कर रही हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।