हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पश्चिम एशिया ...

    पश्चिम एशिया में तनाव से सोना 42,300 के पार

    Gold has crossed 42,300 due to tension in West Asia

    20 डॉलर की वृद्धि के साथ 1,593.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (Gold)

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से विदेशों में पीली धातु 1,600 डॉलर (Gold)  प्रति औंस के पार पहुँच गयी। इससे दिल्ली सरार्फा बाजार में इसके दाम 530 रुपए बढ़कर 42,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गए। चाँदी भी 760 रुपए उछलकर चार महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 49,560 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव रहा। ईरान ने आज सुबह इराक स्थिति अमेरिकी सैन्य बलों और अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला किया।

    इससे निवेशकों ने पूँजी बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की शुरूआत से ही स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इस साल 02 जनवरी के बाद से पाँच कारोबारी दिवस में सोना 1,980 रुपए प्रति दस ग्राम और चाँदी 1,910 रुपए प्रति किलोग्राम महँगी हो चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना हाजिर एक समय 1,610.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया जो मार्च 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है। हालाँकि बाद में इसकी बढ़त कुछ कम हुई

    •  यह करीब 20 डॉलर की वृद्धि के साथ 1,593.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
    • फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 16 डॉलर की तेजी के साथ 1,590 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
    • चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर चढ़कर 18.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।