हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home खेल द. अफ्रीका-वि...

    द. अफ्रीका-विंडीज के बीच मैच बारिश से रद्द

    match canceled due to rain

    (Match canceled due to rain)

    सिडनी (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में ग्रुप बी का मुकाबला मंगलवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच यह विश्वकप के ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला था जो बिना टॉस हुए ही बारिश के कारण रद्द हो गया।

    दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में चार मैचों में तीन जीत और एक रद्द परिणाम के साथ सात अंक लेकर पहले स्थान पर रही जबकि विंडीज चार मैचों में एक जीत, दो हार और एक रद्द परिणाम के साथ तीन अंक लेकर टूनार्मेंट से बाहर हो गयी। दक्षिण अफ्रीका का अब सेमीफाइनल में मेजबान आॅस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा जबकि भारतीय टीम का इंग्लैंड से एक अन्य सेमीफाइनल में मुकाबला होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।