हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना वायरस ...

    कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 40 की मौत, 1000 से अधिक मामले

    Coronavirus

    मरीजों की संख्या 7400 पार

    नयी दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1035 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,447 हो गई है। अब तक कुल 239 लोगों की मौत हुई है तथा कोरोना वायरस के 642 मरीज (एक प्रवासी समेत) स्वस्थ हो गये हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आंकड़ों के अुनसार देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलो की संख्या 7447 है। अब तक कुल 239 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने अगले आदेश तक मुंबई और पुणे में 5 जेलों को पूरी तरह लॉकडाउन करने के आदेश जारी किए। पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है।

    • भारत में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है।
    • केरल के तिरुवनंतपुरम में गुड फ्राइडे के दिन भी चर्च बंद रहे।
    • कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है।
    • देश की राजधानी में भी कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई इलाकों को सील कर दिया गया है।
    • दिल्ली के सदर बाज़ार इलाके को भी सील किया गया है।
    • दिल्ली पुलिस ने ड्रोन की मदद से जामा मस्जिद इलाके की निगरानी की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।