हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home कारोबार शुरुआती कारोब...

    शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार

    Stock Market, Sensex

    मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 436.46 अंक नीचे 31,426.62 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 31,278.27 अंक तक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय यह 1.31 प्रतिशत टूटकर 31,445.76 अंक पर था। बैकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियाँ फिलहाल लाल निशान में हैं।

    इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में भी बिकवाली का जोर रहा। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ की चिंता में एशिया में अधिकर शेयर बाजारों के दबाव में आने से घरेलू बाजार में भी निवेश धारणा कमजोर हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गत दिवस की तुलना में 156.20 अंक लुढ़ककर 9,163.90 अंक पर खुला और 9,145 अंक तक टूट गया। खबर लिखे जाते समय यह भी 1.19 प्रतिशत की गिरावट में 9,203.35 अंक पर था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।