हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें दक्षिण कोरिया...

    दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,774 हुई

    Coronavirus in India

    सोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) के नौ नये मामले दर्ज किये गये जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,774 हो गयी है और इस दौरान संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 248 हो गयी। देश में पिछले लगभग दो सप्ताह से लगातार संक्रमितों का एक दिन का आंकड़ा 10 से कम रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना के नौ नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 10,774 हो गयी है तथा इस दौरान एक व्यक्ति की मौत के कारण मृतकों की संख्या 248 हो गयी है।

    देश भर में 9,072 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। देश में 6,03,000 लोगों की जांच की गयी है जिनमें से 8,685 लोगों के परिणाम आने बाकी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 के प्रकोप को 11 मार्च को महामारी घोषित कर दिया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में 32 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 2.33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।