हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सराहनीय। जिला...

    सराहनीय। जिला पटियाला की ओर से ब्लड बैंक में रक्तदान की मुहिम जारी

    Blood Donation

    दूसरे दिन ब्लॉक बठोई डकाला ने किया 25 यूनिट रक्तदान | Blood Donation

    पटियाला (खुशवीर सिंह तूर)। कोरोना जैसी भयानक महामारी में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के जवान रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगातार डटे हुए हैं। गतदिवस दूसरे दिन भी राजिन्द्रा अस्पताल की ब्लड बैंक में ब्लॉक बठोयी -डकाला के सेवादारों की ओर से 25 यूनिट रक्तदान दिया गया। रक्तदान मौके पॉवर यूथ क्लब के प्रधान जतविन्दर ग्रेवाल, हरदीप सिंह हैरी और राजीव अरोड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके इन समाज सेवियों ने डेरा सच्चा सौदा की ओर से संकट की घड़ी में दिए जा रहे रक्तदान की भरपूर प्रशंसा की।

    समाज सेवियों ने की डेरा श्रद्धालुओं की दिल से प्रशंसा

    उन्होंने कहा कि समाज भलाई के कार्यों में डेरा सच्चा सौदा का कोई सानी नहीं और यह श्रद्धालु इस मुश्किल घड़ी में भी अपने खून के साथ जिंदगीयां को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि डेरा प्रेमियों की ओर से दिए जा रहे इस खून के साथ अनेकों जिंदगीयां को जीने का साधन हासिल होगा। जतविन्द्र ग्रेवाल ने कहा कि इस वक्त अस्पताल में खून की बहुत अधिक जरूरत थी और डेरा श्रद्धालुओं की तरफ से आगे आकर इस को पूरा करन करने का साहस दिखाया गया है। उन्होंने अन्य डोनरों को भी रक्तदान करने की अपील की।

    इस मौके 45 मैंबर हरमिन्दर नोना ने कहा कि रोजमर्रा की ही यह कैंप जिला पटियाला की साध-संगत की ओर से जारी रहेगा और डेरा श्रद्धालुओं में रक्तदान देने के लिए बड़ा उत्साह है। इस मौके ब्लड बैंक के डॉक्टरों की तरफ से भी सेवादारों के जज्बे व अनुशासन की तारीफ की जा रही है। इस मौके राजनीतिक विंग के मैंबर करनपाल पटियाला, ब्लाक भंगीदास करमजीत सिंह, 15 मैंबर नंद इन्सां, 15 मैंबर मलकीत सिंह, 15 मैंबर करमजीत सिंह, गुरविन्दर सिंह, सागर अरोड़ा, नानक इन्सां सहित ब्लाक बठोई डकाला के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स के विंग के सेवादार उपस्थित थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।