हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश विकसित देशों ...

    विकसित देशों की तुलना में भारत में वर्चुअल सुनवाई ज्यादा कारगर

    Kaithal News
    Kaithal News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी कैथल निवासी गुरमेल को एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा

    नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की विकसित प्रणाली का बचाव किया है और कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों की तुलना में भारत में वर्चुअल सुनवाई प्रणाली ज्यादा कारगर रही है। न्यायालय ने कहा कि 25 मार्च से लेकर एक मई के बीच लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से यहां शीर्ष अदालत में 116 बेंच बैठी, जिनमें से 43 बेंच ने मुख्य मामलों की सुनवाई की।

    न्यायालय ने कोरोना वायरस महामारी के कठिन दौर में वर्चुअल कोर्ट रूम प्रणाली की महत्ता को स्वीकार किया है। हाल ही में, भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर लॉकडाउन के बाद वर्चुअल सुनवाई जारी न रखने की सलाह दी थी। मिश्रा ने लिखा था कि यह वर्चुअल प्रणाली खुली अदालत कक्ष में होने वाली सुनवाई और न्यायिक पारदर्शिता को प्रभावित करती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।