हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश साबरमती केंद्...

    साबरमती केंद्रीय जेल के दो पुलिस कर्मी सहित 13 कोरोना संक्रमित

    Corona

    अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती केंद्रीय जेल में दो पुलिसकर्मी तथा चार अन्य कैदियों में कोराना वायरस (कोविड-19) लक्षण पाये जाने के बाद इस जेल के कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पैरोल से सोमवार को हाजिर हुए तीन कैदी तथा यहां के दिल्ली दरवाजा स्थित मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती अन्य एक कैदी को उपचार के बाद जेल लाया गया था।

    इन सभी चारों कैदियों के कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद मंगलवार को दो पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच की गई जिनमें इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद चार कैदियों को यहां के सिविल अस्पताल में तथा दो पुलिस कर्मियों को महानगरपालिका संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले साबरमती केंद्रीय जेल के कोरोना संक्रमित दो कैदियों को 28 अप्रैल को तथा पांच कैदियों को एक मई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।