हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश शोपियां में च...

    शोपियां में चार आतंकवादी ढेर

    Shopian Encounter

    श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शाेपियां जिले में साेमवार को घेराबंदी और तलाश संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता को बताया कि आज सुबह शोपियां के पिंजूरा में विशेष सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ओर जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसआजी) ने संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

    Terrorists Killed in Shopian

    उन्हाेंने कहा कि सुरक्षा बलों ने सभी बाहर के जाने वाले रास्तों को सील कर दिया और वे विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।