हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश हरियाणा भाजपा...

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद पर फंसे पेंच को निकालने फिर दिल्ली पहुंचेंगे मनोहर लाल

    Manohar Lal will again reach Delhi to remove the screw stuck on the post of Haryana BJP President
    चंडीगढ़। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल नए हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष की नियुक्ति को लेकर फिर सक्रिय हो गए हैं। वह नए अध्‍यक्ष की नियुक्ति में फंसे पेंंच को निकालने में जुट गए हैं। इसके लिए वह आज एक बार फिर दिल्ली आ रहे हैं। लॉकडाउन के बाद मनोहर लाल 24 जून दिल्ली आए थे और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े अधिकारियों से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। एक पखवाड़े में मुख्यमंत्री दूसरी बार दिल्ली आ रहे हैं। असल में हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होनी है मगर इसमें कई पेंच फंस गए हैं,इन्हेंं ही निकालने के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे।

    मोदी-शाह से मुलाकात के तुरंत बाद हो सकता है फैसला

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल सकते हैं। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर जो पेंच फंसे हुए हैं, उन्हेंं निकालने के लिए मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात होना जरूरी है।प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर जिस तरह की दिल्ली और हरियाणा के नेताओं के बीच गहमागहमी चल रही है उससे साफ है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस बारे में अंतिम फैसला करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना है कि सीएम की एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर तुरंत फैसला हो जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।