हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाइक के पीछे ...

    बाइक के पीछे पैदल चल रही महिला को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    Rajkot News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पेट्रोल खत्म होने पर बाइक के पीछे पैदल चल रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है। कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी बबली उर्फ गुड्डी(48) सोमवार को अपने देवर के साथ में बाइक से नेशनल हाइवे से होते हुए घर आ रहे थे। शामली बाईपास पर स्थित अंडरपास के निकट उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिस पर महिला का देवर बाइक को खींचने लगा, जबकि वह बाइक के पीछे पैदल चलने लगी। Kairana News

    इसी दौरान आर्यपुरी ईंट भट्ठे से पहले पीछे से तेज गति से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक के पीछे पैदल चल रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि बाइक खींच रहा उसका देवर बाल-बाल बच गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर से कूदकर हाइवे पर रॉंग साइड में चला गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना पर कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई विनोद राघव पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की।

    हादसे का पता चलने पर महिला व युवक के परिजन भी मौके पर ही पहुंच गए। दुर्घटना में महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में पुलिस ने महिला के शव को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि हादसे से सम्बंधित तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– उपमंडल स्तर पर नारायणगढ़ में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों, पत्रकारों, समाजसेवीयों, सरपंचों को किया गया सम्मानित