हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home अन्य खबरें एक्शन में आप ...

    एक्शन में आप विधायक, अस्पतालों में व्यस्थाओं को देखा, प्रबंधकों में हड़कंप

     अब बटाला से मरीज रेफर नहीं होंगे: विधायक शेर सिंह कलसी

    बटाला/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही एक्शन मोड में आना शुरू कर दिया है। सोमवार को लुधियाना के सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक पप्पी पराशर ने सिविल अस्पताल व बटाला से विधायक अमन शेर सिंह कलसी ने स्थानीय सिविल अस्पताल और गांधी कैंप स्थित सरकारी स्कूलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों विधायकों ने अस्पताल में मरीजों से बात कर समस्याओं की जानकारी ली। फिलहाल अस्पतालों में कमियों को देखकर लिस्ट तैयार की जा रही है। उसके बाद योजनाएं बनाकर उस पर अमल किया जाएगा।
    बटाला से विधायक कलसी सबसे पहले सिविल अस्पताल पहुंचे और वहां पर मरीजों से अस्पताल प्रबंधन और डाक्टरों के व्यवहार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि बटाला का सिविल अस्पताल मरीजों को रेफर करने के लिए मशहूर है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह हम सबका अपना अस्पताल है, अगर किसी को समस्या आती है तो वे सीधे मेरे पास आकर समस्या बताएं उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का सामान तक चोरी हो जाता है। सिविल अस्पताल के एसएमओ को शैरी ने कहा कि जो कमियां आज देखी गई हैं वे अब आगे नहीं आनी चाहिएं। नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाले कुछ ही महीनों में सभी कमियों को दूर किया जाएगा।

    पार्किंग की ओवर चार्जिंग पर जवाब तलब

    लुधियाना के सेंट्रल इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक पप्पी पराशर ने सिविल अस्पताल के एमरजैंसी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और मदर एंड चाइल्ड में जाकर मरीजों से बात की। एमएलए को सिविल अस्प्ताल में कई कमियां पाई गई। सिविल अस्पताल के अंदर लगे सभी वाटर कुलर बंद पड़े मिले। अस्पताल में कई जगहों पर गंदगी पड़ी हुई थी। विधायक पराशर ने एस.एम.ओ. सहित सभी डॉक्टरों से बात की। पार्किंग की ओवर चार्जिंग पर भी एस.एम.ओ. से की जवाब तलबी की। सिविल अस्पताल का दौरान कर पराशर ने सभी को सख्ती से निर्देश दिए की हर गरीब एवं जरूरतमंद का इलाज होना चाहिए और कमी पाई गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

    सरकारी स्कूलों में खामियों की जानकारी ली, रिपोर्ट मांगी

    बटाला से विधायक कलसी फिर स्लम एरिया गांधी कैंप के एक ही इमारत में बने तीन स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे शैरी कलसी ने अध्यापकों और बच्चों से बात की। उन्होंने वहां पर देखा कि बच्चों के पढ़ने वाले कमरों में ही मिड-डे मील बनाने के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ियां और अन्य सामान रखा हुआ था। इसके बारे में शैरी ने पूरी जानकारी ली। एक ही इमारत में बने दो एलिमेंट्री और एक मिडिल स्कूल में खामियों को देखा और अध्यापकों को इन कमियों को जल्द दूर किए जाने का वायदा किया।

    खुद मिड-डे मील का खाना खाया

    जैसे की शैरी स्कूल पहुंचे तो उन्हें पिलाने के लिए कोल्ड ड्रिक दी गई। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें वही पानी पिलाएं जो बच्चों को दिया जाता है। उसके बाद शैरी ने पानी पिया और वहां पर बच्चों के लिए बन रहा मिड-डे मील का खाना भी चलते-चलते लोगों से मिलते हुए खाया। उन्होंने कहा कि अब समय आराम का नहीं काम करने का है।

    विधायक जसवीर की बीडीपीओ दफ्तर में छापेमारी, मिला गैर-हाजिर

    टांडा। आप की सरकार बनने के बाद में हलका विधायक ने अपने हलके के सरकारी दफ्तरों के सुधार के लिए पहलकदमी शुरू कर दी गई है। हलका टांडा उड़मुड़ में बीडीपीओ दफ्तर टांडा उड़मुड़ में आम आदमी पर्टी के नेता जसवीर सिंह राजा हलका विधायक की तरफ से अचानक छापामारी की। इस दौरान बीडीपीओ गैर उपस्थित पाए गए। इस मौके जसवीर सिंह राजा ने आधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान बातचीत की और उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में ड्यूटी दौरान लापरवाही बर्ताव वाले किसी भी मुलाजिम को बख्शा नहीं जाएगा और पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के सुधार के लिए बड़ी मुहिम चलाई गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here