हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कार का टायर फ...

    कार का टायर फटने से हुआ हादसा, बाइक से हुई जबरदस्त टक्कर

    Accident-in-jind sachkahoon

    सड़क हादसे में अध्यापक की मौत, पत्नी गंभीर

    • बेटे के सिर से उठा पिता का साया, गांव में मातम

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। सूरतगढ़ के नेशनल हाईवे नंबर 62 संघर के समीप कार का टायर फटने से मोटरसाइकिल के साथ कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी धर्मपत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वरियाम खेड़ा निवासी करीबन 42 वर्षीय धर्मवीर शर्मा पुत्र कृपाराम शर्मा जोकि सूरतगढ़ के निकटवर्ती गांव देईदास पूरा से अपने ससुराल से अपनी धर्मपत्नी निर्मला देवी को लेकर बाइक पर वापस लौट रहे थे।

    जब वह नेशनल हाईवे नंबर 62 संघर के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार का टायर फटने से उनके बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण धर्मवीर शर्मा के पैर पर कार का रिम चढ़ने से पैर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी धर्मपत्नी निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। असमय उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया व पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    सूरतगढ़ के सदर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक धर्मवीर शर्मा अपने ही गांव में खुद का स्कूल चलाते थे। उनके निधन से बेटे के सिर से बाप का साया उठने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के समस्त स्कूल संचालकों द्वारा भी उनकी मौत पर गहरा शोक प्रकट किया गया है। रविवार को गांव की श्मशान भूमि में बड़े ही गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।