हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश जीजा ने ही कर...

    जीजा ने ही करवाया डांसर हर्षिता का मर्डर

    Harshita Murder Case, Accused, Dinesh, Confessed, Haryana

    पानीपत। हरियाणवी डांसर-सिंगर हर्षिता दहिया का मर्डर उसके जीजा दिनेश कराला ने ही करवाया था। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस बुधवार को दिनेश को पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर झज्जर जेल से लाई थी। इसके बाद कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। बता दें कि हर्षिता की 17 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की पूछताछ में दिनेश ने सुपारी देकर हर्षिता का मर्डर कराने की बात कबूल कर ली।

    पुलिस अभी भी उससे पूछताछ कर रही है। इस सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने हर्षिता के जीजा को गुरुवार को 4 दिन के लिए पोर्टेक्शन कस्टड़ी पर लिया था। पहले दिनेश को न्यायलय में पेश किया गया और फिर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। हर्षिता के जीजा दिनेश ने पुलिस को पूछताछ में देर रात बताया कि उसने हर्षिता की हत्या करवाने के लिए अपने गुर्गों का इस्तेमाल किया था। बाकायदा सुपारी देकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, बलात्कर के जिस मामले में हर्षिता की गवाही होनी थी। उसी में दिनेश तिहाड़ जेल में बंद है।

    हर्षिता के सामने हुई थी मां की हत्या

    लता ने बताया कि उनके पिता राजकुमार की 6 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद हर्षिता लता के पास दिल्ली के कराला गांव में रहने लगी थी। उस वक्त हर्षिता 10वीं में पढ़ती थी। आरोप है कि दिनेश ने हर्षिता को स्कूल से उठाकर रेप किया था। इसके बाद हर्षिता की मां प्रेमो ने दिनेश पर केस दर्ज करा दिया था। कहा जाता है कि दबाव बनाने पर भी प्रेमो ने समझौता नहीं किया तो दिनेश ने 2014 में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हर्षिता मां की हत्या की चश्मदीद गवाह थी।