हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home देश आच्छे लाल बोल...

    आच्छे लाल बोला-भगवान हैं पूज्य गुरु जी

    Sirsa News

    आँखों की रोशनी लौटा पूज्य गुरु जी ने भरे आच्छे लाल की ज़िंदगी में खुशियों के रंग

    सरसा (सच कहूँ/सुशील कुमार)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सृष्टि के हर जीव, प्राणी से अथाह स्नेह रखते हैं और उनके दु:ख-परेशानी को दूर करके जीवन को खुशहाल बनाते हैं। इसी क्रम में पूज्य गुरु जी ने आर्थिक रूप से कमजोर एक मजबूर युवक की आँखों का ऑपरेशन करवाकर उसके जीवन में खुशियों का उजियारा भरा। Sirsa News

    जानकारी के अनुसार राजपुर नगर पलका वार्ड नंबर 2 फतुहा महेशपुर, जिला रौतहट (नेपाल) निवासी आच्छे लाल को आँख की पुतली खराब होने की वजह से दिखाई नहीं देता था। उसने बताया कि परिवार में उसकी पत्नी और पाँच बच्चे हैं। आच्छे लाल ने आगे बताया कि काठमांडू में आँख का बहुत उपचार करवाया और इस पर 3-4 लाख रुपए भी खर्च कर दिए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार थक हारकर घर बैठ गया। उसे दूसरी आँख से भी साफ नहीं दिखता था। इस कारण उसे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

    एक दिन अचानक पूज्य गुरु जी आच्छे लाल से मिले

    गत दिनों वह डेरा सच्चा सौदा में आया, तब एक दिन अचानक पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां उससे मिले तो आच्छे लाल ने अपनी इस मुश्किल हालत के बारे में जानकारी दी। इस पर पूज्य गुरु जी ने तुरंत डेरा सच्चा सौदा मैनेजमेंट को आच्छे लाल का समुचित उपचार करवाने के वचन फरमाए। इसके पश्चात शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका इन्सां ने आच्छे लाल का ऑपरेशन किया।

    इस ऑपरेशन पर आया पूरा खर्च पूज्य गुरु जी ने खुद अपनी ओर से वहन किया। आँखों की रोशनी लौटने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे आच्छे लाल ने पूज्य गुरु जी का बारंबार धन्यवाद करते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी भगवान हैं, उनके इस महान उपकार का बदला मैं जन्मों-जन्मों तक नहीं उतार पाऊँगा। आच्छे लाल अकेला नहीं है, ऐसे असंख्य उदाहरण हैं, जिनकी पूज्य गुरु जी ने सुध लेकर उनकी परेशानियों को दूर करके जीवन को खुशियों से महकाया है। Sirsa News