अलर्ट: हरियाणा में उफान पर यमुना

  • हथिनीकुंड बैराज में यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर

  • दिल्ली की तरफ बढ़ रहा खतरा, कई गांवों की सीमा तक पहुंचा पानी

यमुनानगर। (सच कहूँ/लाजपतराय) पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी में उफान आ गया है। यमुना नदी का जलस्तर 295000 पहुंच गया है। कई गांव की सीमा तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। अब ये पानी दिल्ली की तरफ बढ़ रहा। यमुना का यह पानी 72 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली में तांडव मचाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बारे में यमुनानगर से लगते जिला करनाल, सोनीपत व दिल्ली में भी सूचना दे दी गई है। वहीं एसडीएम बिलासपुर जसपाल गिल का कहना है कि सभी कर्मचारियों को संयुक्त रूप से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत न आए और यमुना की तरफ कोई व्यक्ति ना जाए इस बारे भी ने निवर्तमान सरपंचों के माध्यम से सभी गांव में सूचना दे दी गई है। उन्होंने भी लोगों से अपील की है कि वह यमुना की तरफ जब तक ना जाए तब तक जलस्तर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:– हड़ताली आढ़तियों पर भड़के हरियाणा के कृषि मंत्री

कई गांव की सीमा में घुसा पानी यमुना नदी के आसपास जिले के 50 से अधिक गांव हैं। कुछ गांव निचले इलाके में है। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर पानी आ जाता है। बाकरपुर गांव में पानी घुस गया सुबह जब लोग नींद से जागे तो उन्होंने गांव में पानी देखा और घबरा गए। निवर्तमान सरपंच प्रवीण कुमार का कहना है कि उनका गांव यमुना से कुछ ही दूरी पर है। सुबह जब उठे तो गांव में यमुना नदी का पानी घुसा देखा इस बारे में उन्होंने प्रशासन को सूचित कर दिया है साथ ही ग्रामीणों को घर पर रहने की अपील की जा रही है।

400 से 500 एकड़ फसलें जलमग्न

यमुनानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद यमुनानदी के पार निचले इलाकों में स्थित खेतों में करीब तीन से चार फुट पानी जमा हो गया। जिससे किसानों के खेतों में खड़ी धान, गन्ने, हरे चारे व तिल की फसल जलमग्न हो गई।
गांव गुमथला के पूर्व सरपंच व समाजसेवी सुरजीत सिंह भूरा ने बताया कि यमुनानदी के पानी से करीब 400 से 500 एकड़ फसल जलमग्र हुई है। यमुनानदी का पानी खेतों में खड़ी हरे चारे, धान व गन्ने की फसल में जमा हो गया है। इससे किसानों का भारी नुक्सान होने का अनुमान है।

पहाड़ों पर भारी बारिश

रात 12:00 बजे: 94 हजार क्यूसेक पानी
सुबह 1:00 बजे: 217397 क्यूसेक पानी
सुबह 4:00 बजे: 281470 क्यूसेक पानी
सुबह 6:00 बजे: 295000 क्यूसेक पानी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।