हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home रंगमंच 20 सितंबर को ...

    20 सितंबर को रिलीज होगी अमिताभ की फिल्म झुंड

    Amitabh's movie jhund to be released on September 20

    बॉलीवुड डेस्क। नागराज मांजुले के निर्देशन में बनने वाली फिल्म झुंड की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यह फिल्म 20 सितम्बर 2019 को (Amitabh’s movie jhund released on September 20) रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल निभा रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके यह जानकारी शेयर की। रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर के जीवन पर बेस्ड हैं फिल्म। झुंड नागपुर के एक रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर विजय बारसे के जीवन पर आधारित फिल्म है। विजन ने 2001 में स्लम सॉकर नामक एक एनजीओ की स्थापना की थी। इस एनजीओ का उद्देश्य स्लम्स के बच्चों को ट्रेनिंग देकर उन्हें फुलबाल खेलने के लिए प्रेरित करना है।अमिताभ विजय का ही किरदार निभाएंगे। नागराज मांजुले की पिछली फिल्म सैराट थी। सैराट के लीड एक्टर्स रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर भी झुंड में एक्टिंग करते दिखाई देंगे।

    इससे पहले जनवरी महीने में अमिताभ ने नागपुर में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद एक के बाद एक कई फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज में अमिताभ कहीं बैलगाड़ी की सवारी करते तो कहीं खटिया पर आराम फरमाते दिख रहे हैं। कहीं अमिताभ बस में खिड़की वाली सीट से झांक रहे हैं तो कहीं कुंए की मुंडेर पर बैठे हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि एक को पूरा करने के बाद छोड़ने वाले होते हैं तो इमोशन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। उन्होंने आगे लिखा था- शुक्रिया झुंड… हेलो अगेन ब्रह्मास्त्र।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।