नगर निगम की एफ एंड सीसी बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर पूजा स्याल के नेतृत्व में शहर के अहम प्रोजेक्टों को दी गई मंजूरी

Published On

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: नगर निगम पटियाला की वित्त एवं ठेका कमेटी (एफ एंड सीसी) की अहम बैठक में सोमवार को शहर के विकास को बड़ा बढ़ावा देते हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई। बैठक मेयर कुंदन गोगिया की अध्यक्षता और निगम कमिश्नर पूजा स्याल ग्रेवाल की मौजूदगी में हुई। इस अवसर पर उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक के दौरान शहर की सड़कों, सीवरेज, पीने वाले पानी, स्ट्रीट लाइटों और पार्कों के नवीनीकरण से संबंधित मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श के बाद मंजूरी की मुहर लगाई गई। इस दौरान वार्ड नंबर 55 की यादविन्द्रा कॉलोनी की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 94.17 लाख रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मंजूर किया गया।

वार्ड नंबर 53 में तेग कॉलोनी (अमित करियाना स्टोर के पास) की सड़कों की री-कारपेटिंग के लिए 73.26 लाख रुपये पास किए गए। अबलोवाल, कृष्णा कॉलोनी और प्रताप नगर में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की बहाली के लिए 71.49 लाख रुपये मंजूर किए गए। हेरिटेज स्ट्रीट पर सीसी फ्लोरिंग के कार्य के लिए 53.19 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। सरहिंद रोड बाईपास जंक्शन पर स्लिप रोड के निर्माण के लिए 35.54 लाख रुपये के कार्य को हरी झंडी दी गई।

पार्कों के नवीनीकरण, सफाई व अन्य अहम फैसले

सरहिंद रोड (सरकारी प्रेस के पास) नगर निगम के जोन कार्यालय के निर्माण के लिए 98.94 लाख रुपये के टेंडर को हरी झंडी मिल गई। शहर के विभिन्न वार्डोंे में घर-घर से कूड़ा अलग-अलग करने के लिए डस्टबिनों की खरीद के लिए 24.5 लाख रुपये मंजूर हुए। वार्ड नंबर 55 के लिए रंगला पंजाब फंड के तहत नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के लिए 8.75 लाख रुपये मंजूर किए गए। ओ एंड एम शाखा के सभी सीवरमैन कर्मचारियों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा करवाने की मंजूरी दी गई।

वार्ड नंबर 55 की ग्रीन व्यू कॉलोनी और राम बाग में सड़कों के निर्माण के लिए 34.73 लाख रुपये पास हुए। वार्ड नंबर 54 बडूंगर और न्यू बस्ती बडूंगर में सड़कों के निर्माण के लिए 29.18 लाख रुपये मंजूर हुए। वार्ड नंबर 50 सेवक कॉलोनी में सीसी सड़कों के लिए 23.40 लाख रुपये और नगर खेड़ा पोस्ट आॅफिस के पास सड़कों के लिए 16.49 लाख रुपये पास किए गए। वार्ड नंबर 27 जुझार नगर और बाबा दीप सिंह नगर में टाइलें लगाने के लिए 21.74 लाख रुपये मंजूर हुए।  इसी तरह यादविन्द्रा कॉलोनी (माल रोड के पास) में स्टॉर्म सीवर वाटर ड्रेनेज स्कीम के लिए 55.73 लाख रुपये मंजूर हुए।

लीला भवन से मॉडल टाउन तक 36 इंच की मुख्य सीवर लाइन की सुपर सक्शन मशीन से डी-सिल्टिंग के लिए 23.54 लाख रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। वार्ड नंबर 15 गुरु नानक नगर में स्टॉर्म सीवर डालने के लिए 16.58 लाख रुपये पास हुए। विजय नगर और अमन नगर में नए स्ट्रेट बोर ट्यूबवेल लगाने के लिए क्रमश: 12.46 लाख और 12.44 लाख रुपये की मंजूरी मिली। प्रताप नगर में बंद पड़ी 12 इंच और 16 इंच सीवर लाइनों की सुपर सकर मशीन से सफाई के लिए 4.89 लाख रुपये मंजूर किए गए। वेरका मिल्क प्लांट से सरहिंद रोड तक 200 एमएम यूपीवीसी पाइपलाइन डालने के लिए 19.43 लाख रुपये पास हुए।

About The Author

Related Posts