हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home खेल मैसी और रोजो ...

    मैसी और रोजो के कमाल से अर्जेंटीना नॉकऑउट में

    Argentina, Remained, Second

    अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर रहा

    सेंट पीटर्सबर्ग (वार्ता)

    सुपर स्टार लियोनल मैसी के पहले हाफ और मार्कस रोजो के 86वें मिनट के निर्णायक गोल की बदौलत पूर्व चैंपियन अर्जेंटीना ने ‘सुपर ईगल्स’ नाइजीरिया की कड़ी चुनौती पर मंगलवार को 2-1 से काबू पाते हुए ग्रुप डी से फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकऑउट दौर में प्रवेश कर लिया। ग्रुप डी के ही एक अन्य मैच में क्रोएशिया ने नवोदित आइसलैंड को 2-1 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की और ग्रुप से शीर्ष टीम के रूप में अगले दौर में स्थान बनाया। अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर रहा जबकि नाइजीरिया तीसरे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। आइसलैंड चौथे स्थान पर रहा। अर्जेंटीना के चार, नाइजीरिया के तीन और आइसलैंड का एक अंक रहा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    Argentina, Remained, Second