हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अरुण सिंह बना...

    अरुण सिंह बनाए गए नर्स फेडरेशन के प्रदेश प्रभारी

    Firozabad News
    Firozabad News: नर्सिंग कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी

    साथियों की समस्याओं के लिए रहेंगे तत्पर – चौधरी

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Firozabad News: ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्स फेडरेशन द्वारा अपनी प्रांतीय इकाई का गठन किया गया है। इसमें एफएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के कॉलेज आफ नर्सिंग में कार्यरत शिक्षक डॉक्टर अरुण सिंह चौधरी को फेडरेशन द्वारा उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। फेडरेशन की उत्तर प्रदेश स्टेट कमेटी ने डॉक्टर अरुण सिंह द्वारा नर्सिंग एसोसिएशन के लिए किए गए जा रहे कार्यों की सराहना की है। Firozabad News

    डॉक्टर अरुण ने अपने मनोनयन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों एवं अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह फेडरेशन को आगे ले जाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे तथा उनको जो भी दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नर्सिंग से जुड़े सभी लोगों को साथ लेकर चला जायेगा। उनकी जो भी समस्या होगी उसके लिए वह अपनी आवाज तेज रखेंगे। अरुण सिंह के प्रदेश प्रभारी बनने पर यूनिवर्सिटी के साथी शिक्षकों एवं उनके इष्ट मित्रों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया लुधियाना की जेलों का दौरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here