कैराना में युमना पुल के नीचे नहाने पर प्रतिबंध, लगेगा जुर्माना

Kairana
Kairana कैराना में युमना पुल के नीचे नहाने पर प्रतिबंध, लगेगा जुर्माना

कैराना। यमुना नदी (Yamuna River) में नहाने के दौरान होने वाले हादसों को लेकर पुलिस सख्त हो गया है। पुलिस ने पुल के नीचे नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि यहां नहाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी के पुल के निकट विभिन्न पर्वों पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। इसके अलावा गर्मी में राहत पाने के लिए युवा और बच्चे भी नहाते रहते हैं। पिछले दो माह में यमुना पुल के निकट डूबने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इन्हीं हादसों को देखते हुए पुलिस ने यमुना नदी में पुल के नीचे नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने नए पुल के पिलर पर चेतावनी लिखवाई है। लिखा है पुल के नीचे नहाना सख्त मना है, 24 फीट गहरा पानी है, जुर्माना 5000। ऐसे में अब यदि कोई भी व्यक्ति या युवा पुल के नीचे नहाएंगे, तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। इससे किसी हद तक हादसों पर अंकुश लगेगा। हालांकि, पुल के निचले स्थान को छोड़कर यमुना नदी में श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं।