हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Cyclone Tracker: सावधान, तबाही मचाने आ गया तूफान ‘बेबिनका’, घर में दुबके लोग, ट्रेन सेवा बंद..

    Cyclone Tracker
    Cyclone Tracker: सावधान, तबाही मचाने आ गया तूफान 'बेबिनका', घर में दुबके लोग, ट्रेन सेवा बंद..

    Cyclone Tracker: शंघाई (एजेंसी)। चीन के शंघाई में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे इस साल का 13वां तूफान ‘बेबिनका’ पहुंचा। पुडोंग जिले के लिंगांग क्षेत्र में तट पर आये इस तूफान के केंद्र के पास अधिकतम पवन बल 42 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गया। शंघाई केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने यह जानकारी दी। माना जाता है कि ‘बेबिनका’ 75 वर्षों में शंघाई में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। राज्य बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने रविवार को पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत के लिए लेवल चार की आपातकालीन प्रतिक्रिया को सक्रिय कर दिया और शंघाई और झेजियांग में प्रतिक्रिया को लेवल तीन तक बढ़ा दिया। वहीं उड़ानें, राजमार्ग और रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

    600 से अधिक उड़ानें प्रभावित

    उधर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे के बाद शंघाई के होंगकिआओ और पुडोंग हवाई अड्डों से प्रस्तावित सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस फैसले से 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी। शंघाई प्रशासन ने कुछ पुलों और राजमार्गों पर यातायात आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 15 सितंबर को बताया गया था कि चक्रवात ‘बेबिन्का’ शंघाई तट से कुछ सौ किलोमीटर दूर है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here