Danish Bhambhu News: हनुमानगढ़ के दानिश भांभू की रणजी में एंट्री

तमिलनाडु और रेलवे के खिलाफ मुकाबलों में मिल सकता है खेलने का मौका

Published On

Danish Bhambhu News: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जिला क्रिकेट संघ, हनुमानगढ़ के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी दानिश भांभू का राजस्थान रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हुआ है। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की ओर से जारी सूचना के अनुसार दानिश को राजस्थान की रणजी टीम में शामिल किया गया है। उनके चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। राजस्थान रणजी ट्रॉफी टीम के आगामी मुकाबले राजस्थान-तमिलनाडु के बीच 11 से 14 अक्टूबर तथा राजस्थान-रेलवे के बीच 18 से 21 अक्टूबर तक जयपुर में खेले जाएंगे।

दानिश भांभू को टीम कैंप के लिए 4 अक्टूबर को जयपुर स्थित आरसीए अकादमी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला क्रिकेट संघ, हनुमानगढ़ के सचिव मनीष धारणिया ने दानिश भांभू के राजस्थान रणजी टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दानिश की कड़ी मेहनत, प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनके चयन से हनुमानगढ़ के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। जिला क्रिकेट संघ ने दानिश भांभू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

About The Author

Related Posts