हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भगवंत मान समा...

    भगवंत मान समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: बरसट

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचन्द सिंह बरसट ने आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को दूर करने के सार्थक प्रयास किए जाएंगे। बरसट ने शुक्रवार की शाम आढ़ती एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ उनको पेश आ रही मुश्किलों को लेकर बैठक की थी। बैठक के दौरान आढ़तियों ने अध्यक्ष को एफ.सी.आई. से सम्बन्धित कई दिक्कतों की जानकारी दी। इसके अलावा और भी कई मुश्किलें गिनाई गईं।

    यह भी पढ़ें:– पड़ोसी देश पाक पंजाब में रच रहा साजिश

    अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि मान के नेतृत्व वाली सरकार समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आढ़तियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण मंडियों का सही विकास नहीं हो सका, लेकिन अब मान से हिदायतें लेकर मंडियों के सही विकास और लोक हितों को मुख्य रखते हुए कई लाभप्रद योजनाएं लाई जाएंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here