भाटी ने फिर भाजपा का दामन थामा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Jaipur(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सहित कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर गुरुवार रात प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। भाटी ने भाजपा में वापसी की है। उनके पिछले कई दिनों से फिर से भाजपा में आने की चर्चा भी चल रही थी। इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने श्री भाटी, शिक्षाविद् श्रवण चौधरी, बांदीकुई से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी भागचंद सैनी और गेटवैल हॉस्पिटल सीकर के बीएल रणवां को माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण करने को लेकर बहुत उत्साह और उत्सुकता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। लोगों की भाजपा के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है। प्रहलाद जोशी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर ही पार्टी में शामिल हुए है।

About The Author

Related Posts