हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश भाजपा कार्यकर...

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने मान सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

    bjp

    चंडीगढ़ (अश्विनी चावला)। पंजाब बीजेपी ने आज सीएम भगवंत मान का आवास घेरने के लिए निकली, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिए नारेबाजी करते हुए सीएम मान के आवास की तरफ कूच कर रहे थे।

    क्या है मामला

    गौरतलब हैं कि भगवंतान मान सरकार ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाया था, लेकिन राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी।यह सत्र आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की ओर से आपरेशन लोटस के आरोपों के बीच बुलाया जाना था जिसमें सरकार दिल्ली सरकार की तरह विश्वास प्रस्ताव पेश करके यह दिखाना चाहती थी कि सभी विधायक एकजुट हैं तथा कोई भी उन्हें लालच देकर नहीं खरीद सकता। इस बीच, राज्यपाल ने सत्र बुलाये जाने की मंजूरी रद्द कर दी है। विपक्ष भी इस बात पर सहमत नहींं था कि जब किसी ने आप को चुनौती नहीं दी और सारे विधायक एकजुट हैं, तो दिखावा करने की जरूरत क्या है। जनता का पैसा बर्बाद करने की क्या जरूरत है। भाजपा ने तो विधानसभा का कल घेराव करने का एलान तक कर दिया। पार्टी के अनुसार सरकार अपनी विफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिये सत्र बुलाने की बात कही। कांग्रेस ने तो इसे हास्यास्पद करार दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here