हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home देश आज दिन है कित...

    आज दिन है कितना सुहाना, हमारे मुर्शिद का हुआ है आना…

    Maharashtra News
    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। समाजिक संस्था डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ब्लॉक लाडवा की साध-संगत द्वारा स्थानीय नामचर्चा घर में पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह के उपलक्ष में नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भगीदास डॉक्टर संजीव इन्सां द्वारा विनती के भजन शब्द लगाकर किया गया। इस मौके पर कविराज भाइयों ने भजन बोलकर गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर कुसुम, नैना, गीताा, अनीता, सीमा, बबीता, जंनको आदि ने स्थानीय नामचर्चा घर की साफ-सफाई करके गुब्बारों से सजाया।

    साध-संगत के द्वारा नामचर्चा के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लाक भंगीदास डॉक्टर संजीव इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया की ब्लॉक की साध-संगत 14 अगस्त को सुबह देश को हरा-भरा करने के उद्देश्य से ब्लॉक में लगभग 8000 पौधें लगाए जाएंगे। जिसके लिए ब्लॉक के गांवों में सेवादारों की ड्यूटी लगा दी गई है और उन पौधों की देखभाल भी उन्हीं गांवों के सेवादार करेंगे। इस मौके पर आसपास के गांव से काफी संख्या में सेवादार उपस्थित थे। इस मौके पर संजीव मिस्त्री, विक्रम, पवन, रमेश, सत्यवान, सुरेश, सुरेंद्र, सुशील, संजीव, जगतार, सोहनलल, जगदीश, मेघराज सहित बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद थी।

    ब्लाक बिलासपुर के सेवादारों ने पूज्य गुरु जी के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में नामचर्चा आयोजित की। जिसमे कस्बा सहित ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आई साध- संगत ने शिरकत की। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लाक भंगीदास मदनलाल इन्सां ने विनती का शब्द लगाकर व नारा बोलकर किया तत्पश्चात कविराज भाईयों ने गुरू की महिमा का गुणगान किया और इस दौरान उपस्थित साध-संगत को निहाल किया।

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में ब्लाक पिंजौर की साध-संगत ने गरीड़ा नामचर्चा घर में नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा में कविराज भाइयों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास कमल इन्सां ने पवित्र नारा बोलकर व विनती का शब्द लगाकर की गई। नामचर्चा में साध- संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नाच-गाकर पूज्य गुरु जी का अवतार माह मनाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here