हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ बाड़मेर में बस...

    बाड़मेर में बस और टैंकर में टक्कर, 8 लोग जिंदा जले

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के बाड़मेर में बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बुधवार को प्राइवेट बस और टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर के चलते टैंकर और बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में 25 लोग सवार थे। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। इससे लोग उसी में फंस गए, कुछ लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकल आए।

    हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिसको देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। बस में सवार यात्री ने बताया कि बस बालोतरा से करीब 10 बजे रवाना हुई थी। हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी, इससे उसमें आग लग गई और पूरी बस खाक हो गई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।