खादी ब्रांड की स्वीकार्यता बढी, कारोबार साढ़े 88 हजार करोड रूपये के पार

Published On

नई दिल्ली। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग- केवीआईसी का वित्त वर्ष 2019-20 में कुल कारोबार(Business) 88 हजार 887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को यहां कहा कि खादी उद्योग को पुनर्जीवित करने के सरकार के निरंतर प्रयासों और खादी को दैनिक जीवन की आवश्यकता के रूप में अपनाने के लिए, प्रधानमंत्री की अपील करने के परिणामस्वरूप , केवीआईसी लगातार विकास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में खादी के कारोबार वित्त वर्ष 2018-19 में 3215.13 करोड़ रुपये था जो 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए वित्त वर्ष 2019-20 में 4211.26 करोड़ रुपये हो गया। ग्रामोद्योग उत्पादों का कारोबार वित्त वर्ष 2019-20 में 84 हजार 675.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वित्त वर्ष 2018-19 में 71 हजार 077 करोड़ रुपये था।

आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2015-16 में खादी का उत्पादन 1,066 करोड़ रुपये आंका गया था , जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 2,292.44 करोड़ रुपये हो गया , जिसमें 115 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, खादी की बिक्री और भी ज्यादा रही। खादी फैब्रिक उत्पादों की बिक्री वित्त वर्ष 2015-16 में 1,510 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में 179 प्रतिशत बढ़कर 4,211.26 करोड़ रुपये हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts