हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कंटेनर से भिड़...

    कंटेनर से भिड़ी कार, पांच की मौत

    Rajkot News
    सांकेतिक फोटो

    बस्ती (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में वीरवार को एक तेज रफ्तार कार के कंटेनर से भिड़ने से उसमें सवार दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरैना गांव के निकट आज तड़के यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ से कार सवार बिहार के भागलपुर स्थित अपने घर को लौट रहे थे कि चालक ने कार से अपना संतुलन खो दिया और कार एक कंटेनर के पीछे जा टकराई।

    इस हादसे में भागलपुर में महगमा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी तुबा (5), सिड़रा (11), अब्दुल अजीज (50), नर्गिस तबसुम (48), एमन (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक अभिषेक गम्भीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिये लखनऊ भेजा गया है। गैस कटर से कार को काट कर पुलिस ने शवो को निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। कार में सवार किशोरी अमन (15) को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दुर्घटना का कारण संभवत: चालक को झपकी आना बताया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हादसे में गंभीर रूप से घायल पीड़ित के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।