हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सीआईडी ने 12 ...

    सीआईडी ने 12 करोड़ कीमत की लाल चंदन की लकड़ी पकड़ी

    Jaipur News

    3808.60 किलो वजन के 144 नग, सहित चार तस्कर गिरफ्तार

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने कोटपूतली बहरोड जिले के विराटनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3808.60 किलोग्राम दुर्लभ अवैध लाल चंदन की लकड़ी के 144 नग बरामद किए हैं। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड रुपए है। Jaipur News

    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि प्रदेश में पहली बार इतनी भारी मात्रा में उच्च क्वालिटी का बहुमूल्य लाल चंदन की लकड़ी पकड़ी गई है। सोमवार की कारवाई में मौके से चार तस्करों को पकड़ एक बोलेरो व ब्रेजा गाड़ी भी जप्त की गई है। पकड़े गए चारों आरोपियों को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

    क्राइम ब्रांच के एएसआई बनवारी लाल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम को आसूचना प्राप्त होने पर आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

    एडीजी श्री एमएन ने बताया कि चंदन को आगे सप्लाई करने के लिये रोड किनारे गाड़ी में लोड करते समय आरोपी आशीष कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी भजीट थाना एमआईए अलवर, मुकेश गुर्जर पुत्र अर्जुन लाल व अशोक मीणा पुत्र रतनलाल निवासी देवन थाना शाहपुरा जिला जयपुर ग्रामीण एवं जफरुद्दीन पुत्र सुल्तान मेव निवासी रतवाका थाना मालाखेड़ा अलवर को विराट नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

    एडीजी ने बताया कि मौके से विकास पुत्र श्रीचंद निवासी भजीट थाना एमआईए, आबिद मेव निवासी जटियाना थाना सदर अलवर, विकास मीणा व नरेश मीणा पुत्र सियाराम निवासी बागावास थाना भाभरू जिला कोटपूतली फरार हो गए। इनमें रमेश मीणा इस गिरोह का मुख्य सरगना है। आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। इसकी गिरफ्तारी पर बड़े नेटवर्क के खुलासा होने की संभावना है।

    एमएन ने बताया कि लाल चंदन की तस्करी दक्षिण भारत के तमिलनाडु व कर्नाटक राज्य से होती है जिसका परिवहन, संग्रहण और बेचना बिना अनुमति के अवैध है। मामले में कर्नाटक-तमिलनाडु एंगल की तरफ भी जांच की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में आरोपी लाल चंदन को अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई करते थे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: 576 मीटर लंबा बनेगा अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here