हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मुख्यमंत्री न...

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष की चाची के निधन पर किया शोक व्यक्त

    Gharaunda News
    Gharaunda News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष की चाची के निधन पर किया शोक व्यक्त

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) बुधवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की चाची श्रीमती गुरूबचनी देवी के निधन पर उनके निवास स्थान कल्याण फार्म पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। Gharaunda News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीमती गुरूबचनी देवी मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थी, उनके जाने से समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। स्वर्गीय श्रीमती गुरूबचनी देवी एक धार्मिक और शालीन महिला थीं, जिन्होंने अपना जीवन आध्यात्मिक मूल्यों और पारिवारिक सद्भाव के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि परिवार में अपनो का जाना बेहद दुखद होता है लेकिन संसार में जीवन और मृत्यु निश्चित है। उन्होंने परिवारिक सदस्यों का ढ़ांढस बंधाया।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को सांत्वना दी। बता दें स्वर्गीय श्रीमती गुरूबचनी देवी का निधन 19 मई को हो गया था, उनकी रस्म पगड़ी 30 मई को अनमोल गार्डन में दोपहर 1 बजे से लेकर 2 बजे तक होगी। इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, जेल, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा , करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, निगम पार्षद संकल्प भंडारी, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– Corona In Haryana: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हरियाणा के इस शहर में पहुंचा कोरोना वायरस, मचा हड़कंप