हमसे जुड़े

Follow us

36.9 C
Chandigarh
Monday, April 27, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: सवा लाख कच्चे कर्मचारियों के बारे में सीएम सैनी ने दिया बड़ा बयान, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

    Haryana News
    Haryana News: सवा लाख कच्चे कर्मचारियों के बारे में सीएम सैनी ने दिया बड़ा बयान, अधिकारियों को दिए ये निर्देश...

    Haryana News: करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने सवा लाख कच्चे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। उनकी सरकार ने सभी अनुबंधित और एचकेआरएन के कर्मचारियों की नौकरी सेवानिवृति तक सुरक्षित करने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार उनके हितों के लिए मजबूती से काम कर रही है। बता दें कि रविवार देर रात करीब 9.30 बजे सड़क मार्ग से चंडीगढ़ जाते वक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह कुछ समय के लिए करनाल रूके। मुख्यमंत्री नायब सिंह करनाल के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। सूचना मिलते ही बहुत से लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और अपनी शिकायतों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने देर रात ही उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    Government Schemes: रक्षाबंधन से पहले सरकार ने महिलाओं की कर दी मौज, मिलेंगे इतने हजार रुपये!

    ओलंपिक में मेडल जीतने वालों को दी बधाई | Haryana News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अभी तक 5 मेडल जीते हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई है। इन खिलाड़ियो ने न केवल भारत का बल्कि हरियाणा का नाम भी ऊंचा किया। उन्हें और पूरे देश व प्रदेशवासियों को इन खिलाड़ियों पर गर्व है। इनसे प्रेरणा लेकर अन्य खिलाड़ी भी खेलों में आगे बढ़ेंगे।

    आमजन की भाजपा से बढ़ी उम्मीदें

    मुख्यमंत्री नायब सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आमजन और सरकारी कर्मचारियों की हरियाणा की भाजपा सरकार से उम्मीदे बढ़ी हैं। उनके काम निरंतर हो रहे हैं। आमजन को चिंता करने की जरुरत नहीं है, अगले 2 महीने में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसी गति से आमजन की समस्याओं का समाधान होगा और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।

    इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया। इस दौरान डीसी उत्तम सिंह, एसपी मोहिता हांडा, एसडीएम अनुभव मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन आनंद, बृज गुप्ता, अशोक भंडारी, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, मेघा भंडारी, पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, वीर विक्रम कुमार, गीनी विर्क, युद्धवीर सैनी, रघुमल भट्ट, शमशेर नैन, राजसिंह गोदारा, संजय राणा, पवन शर्मा, महामंत्री जयभगवान सिकरी व अन्य मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here