हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More

    Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी का लोकार्पण, अब लोगों को इलाज के लिए दिल्ली नहीं भटकना होगा

    Uttar Pradesh News
    Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी का लोकार्पण, अब इलाज के लिए दिल्ली नहीं भटकना होगा

    Uttar Pradesh Healthcare Update: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा अपने ही राज्य में प्राप्त हो। Uttar Pradesh News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में स्थापित यशोदा मेडिसिटी न केवल एक अस्पताल है, बल्कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई मिसाल है। इस संस्थान के माध्यम से प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशवासियों को दिल्ली या अन्य महानगरों की ओर महंगे इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। यशोदा मेडिसिटी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए भी आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

    योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2022 में इन्वेस्ट यूपी के तहत डॉक्टर पी.एन. अरोड़ा द्वारा किए गए समझौते के फलस्वरूप यह परियोजना तीन वर्षों में पूरी हुई। उन्होंने डॉक्टर पी.एन. अरोड़ा, डॉक्टर उपासना अरोड़ा तथा उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में निवेश का उदाहरण है, बल्कि पाँच हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार का साधन भी बनी है। Uttar Pradesh News

    सफलता उत्तर प्रदेश के बदलते औद्योगिक और स्वास्थ्य निवेश वातावरण का प्रमाण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता उत्तर प्रदेश के बदलते औद्योगिक और स्वास्थ्य निवेश वातावरण का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जो सुधार किए हैं, उनका लाभ अब प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँच रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 42 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं और गोरखपुर व रायबरेली में एम्स जैसी संस्थाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “शरीरं माध्यमं खलु धर्मसाधनम्”-अर्थात् स्वस्थ शरीर ही जीवन के हर उद्देश्य की पूर्ति का आधार है। यशोदा मेडिसिटी इसी भारतीय दर्शन की भावना को साकार करती है। अंत में उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकल्प न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं। यशोदा मेडिसिटी प्रदेश की उस नई सोच का प्रतीक है, जिसमें सेवा, संवेदना और समर्पण का अद्भुत संगम दिखाई देता है। Uttar Pradesh News