Congress Reshuffle

हरियाणा से महाराष्ट्र तक बदलेंगे प्रभारी, कांग्रेस में जल्द बड़ा फेरबदल संभव

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, चार महासचिवों की छुट्टी हो सकती है. इसके अलावा तीन से 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं. 6 से 7 राज्यों के प्रदेश प्रभारी हटाए जाएंगे. करीब 26 राष्ट्रीय सचिवों की छुट्टी होगी, अभी 62 राष्ट्रीय सचिव हैं. सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली के प्रभारी बदले जाएंगे.
देश  हरियाणा  न्यूज़ ब्रीफ